Sunday, July 31, 2016

उत्तर प्रदेश में सब अमन चैन है। सड़क पर लूटती आबरू, खाकी मौन है। उत्तर प्रदेश में सब अमन चैन है। मुख्यमंत्री की पुलिस को धुन रहे कौन हैं। कार में खद्दर-खाकी साधे मौन है। उत्तर प्रदेश में सब अमन चैन है। जिले के थानों का रेट फिक्स है। हर जुबान पर इस सच का जिक्र है। अब इसकी परवाह करता कौन है। उत्तर प्रदेश में सब अमन चैन है। एक बिरादर एक ही जात। थानों पर बैठे स्वजात। समाजवाद का देखो कैसा ढ़ोंग है। उत्तर प्रदेश में सब अमन चैन है। जहर बुती शराब से मर रहे लोग हैं। अपराधियों के हाथों मर रही पुलिस। घर में शोक है। मंत्री बक रहे अपशब्द, गजब ढ़ोंग है। उत्तर प्रदेश में सब अमन चैन है। आ रहा है चुनाव हिसाब देना होगा। झठा सच बताने का अपमान सहना होगा। सत्ताच्युत होने का समय अधिक निकट है। तारो तारनहार समस्या बड़ी बिकट है। लोग बताएंगे दूध में कितना फेन है। उत्तर प्रदेश में सब अमन चैन है ...अंशुमान शुक्ल

No comments:

Post a Comment